फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र में खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र में खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर के कादिराबाद मार्ग स्थित मोबाइल टॉवर के बगल खेत में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
डुमरियागंज इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह को दोपहर में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि नगर के इंदिरा नगर वार्ड में स्थित मोबाइल टॉवर के पास खेत में युवक का शव पड़ा है। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंच गए। वहां खेत में युवक का शव पड़ा था। बगल में ही चप्पल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की खबर से वहां नगर के लोगों की भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त निशार (45) के रूप में हुई। वह लक्ष्मण नगर वार्ड नगर पंचायत डुमरियागंज का रहने वाला था। उसके मामा सहबान ने बताया कि निशार की तबीयत खराब रहती थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें