फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म के बाद हत्या ! फंदे से लटकता मिला शव, खुदकुशी दिखाने की साजिश

Mon, 14 Oct 2024 04:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सुबह 11 बजे मां कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। वह किसी प्रकार दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो कमरे के अंदर का नजारा देख सन्न रह गई। बेटी छत के छज्जे से दुपट्टा के सहारे लटक रही थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पिपरौली चौकी की पुलिस शव को फंदे से निचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा इलाके के देईपार चौराहे के पास एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले दंपत्ति की 11 वर्षीय बेटी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। दंपति सुबह ही काम पर निकल गए थे। बालिका व तीन वर्षीय भाई कमरे पर थे। मां दोपहर में कमरे पर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के बालापार के रहने वाले हैदर और उनकी पत्नी रुखसाना पिछले 10 वर्षों से पिपरौली बाजार कस्बा के देईपार चौरारहे के निकट सूरज वर्मा के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। उनकी 11 वर्षीय बेटी तमन्ना और तीन वर्षीय बेटा तैमूर भी रहते हैं। पिता गीडा इलाके के एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

मां भी एक फैक्ट्री में काम करती हैं। हर रोज की भांति वह सुबह काम पर चले गए। कमरे पर 11 वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटा अकेले थे। सुबह 11 बजे मां कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी। - फोटो : Freepik
वह किसी प्रकार दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो कमरे के अंदर का नजारा देख सन्न रह गई।

बेटी छत के छज्जे से दुपट्टा के सहारे लटक रही थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पिपरौली चौकी की पुलिस शव को फंदे से निचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह पास के परिषदीय विद्यालय के कक्षाा पांचवीं की छात्रा थी।

बेटी ने आत्माघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मां का कहना है कि बेटी सुबह मोबाइल की मांग कर रही थी। पुलिस झूला लगाते समय भी गला कसने से मौत होने के एंगल पर जांच कर रही है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें