सेल द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। सेल के सलाहकार बोर्ड में कौटिल्य स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी जीआईटीएएम यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के प्रो मुकुल सक्सेना, अमरकंटक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के कुलपति प्रो केएन सिंह होंगे।
हॉवर्ड कैनेडी स्कूल के प्रो स्टीव जार्डिंग को भी मार्गदर्शक मंडल में रखा जाएगा। कार्यशाला के समन्वयक और विभागाध्यक्ष प्रो रूसी राम महानंदा ने आभार ज्ञापन किया। आयोजन सचिव प्रो विनीता पाठक ने स्वागत परिचय और कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन जॉइंट सेक्रेटरी डॉ अमित कुमार उपाध्याय ने किया।
मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन कराने की योजना
कुलपति ने बताया कि सेल का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों कराने की योजना है। कहा कि हर विभाग से ऐसे सेल का प्रस्ताव लाया जाए। जिसे विद्यार्थी चलाएं। पीएचडी स्कालर्स की भूमिका को और बढ़ाने की जरूरत है। इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि नई शिक्षा नीति रोजगार पर फोकस करती है। इलेक्शन सेल के निर्माण से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, गया के कुलपति प्रो केएन सिंह ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में इलेक्शन सेल की स्थापना एक नूतन प्रयोग है, जो देश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी नजीर बनेगा।