फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में नर्तकी की मौत; युवक घायल

Sun, 12 Nov 2023 02:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर जिले में एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत की हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल पर शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार सड़क पर गिर गए, तभी विपरीत दिशा से जा रही चार पहिया ने उन्हें रौंद दिया। जिनको दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में नर्तकी (18) की मौत हो गई। जबकि युवक को गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जंहा निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही नगर पंचायत के श्रीराम जानकी नगर निवासी विश्वजीत जायसवाल (22) पुत्र हरेंद्र जायसवाल आर्केस्टा पार्टी में गाड़ी चलाता है। उसी आर्केस्टा में कटिहार बिहार की रहने वाली एक नर्तकी जानवी पुत्री तबरेज काम करती है। जानवी अपनी बहन और एक अन्य नर्तकी के साथ गौरी श्रीराम में कमरा लेकर रहती थी। नर्तकी और विश्वजीत एक-दूसरे प्रेम करते थे। 

विश्वजीत नर्तकी जानवी को बाइक से लेकर सेवरही गया था। रात नौ बजे के आपास बाइक से वापस आ रहे थे। वह गगलवा पुल के पास पहुंचे थे, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। विश्वजीत सड़क की पटरी की तरफ और नर्तकी सड़क पर गिर गई, तभी विपरीत दिशा से जा रही चार पहिया ने नर्तकी को रौंदते दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से दुदही सीएचसी में भर्ती कराया, जंहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान नर्तकी की मौत हो गई। जबकि विश्वजीत को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें