फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शराब का रुपया मांगने पर दबंगों ने दी गाली, फायरिंग कर हुए फरार

Fri, 24 Dec 2021 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसआई अश्वनी तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज बाईपास रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बृहस्पतिवार की रात पैसा मांगने पर शराब लेने आए युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर में बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के दोपही गांव निवासी प्रदीप दुबे व मानवेंद्र ओझा ने बताया है कि हम दोनों बाईपास रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान के सेल्समैन हैं। बृहस्पतिवार की देर रात हमारी दुकान पर तीन लोग आए और शराब मांगने लगे।

पैसा मांगने पर बताए कि मैं सोनू यादव, दिनेश यादव व संजय निषाद हूं। हम लोग शराब का पैसा नहीं देते हैं। मना करने पर गाली देते हुए बोले कि बाहर आओ बताता हूं।
विज्ञापन


रोड के नजदीक आकर जो व्यक्ति अपना नाम संजय निषाद बता रहा था वह हमे जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसएसआई अश्वनी तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें