फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल, बीआरडी में चल रहा इलाज

Sat, 20 Nov 2021 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घायल युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल ले जाती पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चरगांवा के जनता इंटर कॉलेज के सामने फोर लेन पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात चार पहिया चालक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार युवक घायल हो गया। वहीं चार पहिया चालक वहां से फरार हो गया। घायल युवक की पहचान गुलहरिया थानाक्षेत्र के बड़की फुलवरिया निवासी कैलाश यादव पुत्र रामबृक्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायल युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। सिर और पैर में गहरी चोट लगने के कारण कारण युवक का काफी खून बह गया था। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में चल रहा है। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें