फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: सिपाही के खाते से साइबर अपराधी ने उड़ाए 3.80 लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 17 Nov 2023 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पीड़ित ने बताया कि पिछले शनिवार को क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए गूगल पर एक बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोज रहा था, इसी दौरान एक अनजान नंबर से फोन आया और उधर से कहा कि आपकी क्या समस्या है? पीड़ित ने बताया कि मुझे अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराना है। उसके बाद मदद के नाम पर उसे ठग लिया।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही के खाते से साइबर अपराधी ने एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर 3.80 लाख रुपये उड़ा दिए। बृहस्पतिवार की शाम शाहपुर पुलिस धोखाधड़ी की केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र कुमार गोरखपुर जिला कारागार में हेड वार्डर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि पिछले शनिवार को क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए गूगल पर एक बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोज रहा था, इसी दौरान एक अनजान नंबर से फोन आया और उधर से कहा कि आपकी क्या समस्या है?

पीड़ित ने बताया कि मुझे अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराना है। साइबर अपराधी ने उनसे बैंक डिटेल ले ली और एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर क्रेडिट कार्ड और बैंक एकाउंट की डिटेल भरा लिया और कहा कि क्रेडिट कार्ड थोड़ी देर में बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एंटी करप्शन की टीम ने बिजली निगम के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


कुछ देर बाद बैंक खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर पीड़ित को अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी। बृहस्पतिवार की शाम शाहपुर पुलिस धोखाधड़ी की केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें