फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर गीता प्रेस सजकर तैयार, अब पीएम मोदी का है इंतजार

Thu, 06 Jul 2023 10:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गीता प्रेस के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष समापन समारोह मनाया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 400 लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं। गीता प्रेस परिसर में कारीगर रंग-रोगन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीता प्रेस में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पंडाल और मंच बनकर तैयार है, उसे सजाने का काम चल रहा है। लीला चित्र मंदिर और प्रेस परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। बृहस्पतिवार तक तैयारियां पूरी हो जाएंगी।

विज्ञापन


गीता प्रेस के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष समापन समारोह मनाया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 400 लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं। गीता प्रेस परिसर में कारीगर रंग-रोगन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं लीला चित्र मंदिर को चमका दिया गया है।

दिनभर चला बैठकों का दौर: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को गीता प्रेस में तैयारी बैठकों का दौर दिनभर चलता रहा। जिला और पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों के साथ गीता प्रेस ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल और प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी की बैठकें हुईं। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सात को गोरखपुर से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, शेड्यूल जारी

विज्ञापन

ट्रस्टी परेशान, कैसे आएंगे अतिथि

गीता प्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में करीब 300 अतिथियों को आमंत्रित किया जाना है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सात जुलाई को प्रस्तावित है, लेकिन पांच जुलाई की देर शाम तक प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से गीता प्रेस को प्रोटोकाल नहीं मिला, इससे गीता प्रेस के ट्रस्टी परेशान नजर आए। क्योंकि गीता प्रेस अबतक आमंत्रण पत्र नहीं छपवा सका है।

कार्यक्रम प्रधानमंत्री का है, ऐसे में बिना आमंत्रण पत्र गीता प्रेस में कोई प्रवेश ही नहीं कर सकेगा। गीता प्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल ने बताया कि कार्ड का डिजाइन तैयार कर लिया गया है, सिर्फ उसमें तिथि और समय अंकित करना बाकी है। लेकिन, प्रोटोकाल नहीं मिलने से अबतक अतिथियों को आमंत्रित नहीं किया जा सका है। अब पता नहीं, अतिथि कैसे आ पाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें