पांचवीं, नवीं और दसवीं मुहर्रम के जुलूस में पुलिस लाईन की तरफ से पुरानी रवायत के मुताबिक घुड़सवार दस्ता जुलूस के साथ चलता है। इमामबाड़ा इस्टेट के शाही जुलूस मे रवायती अंदाज में लाठी, बल्लम, तलवार आदि लेकर मियां साहब के आगे चलते लोग आकर्षण का केंद्र होते हैं। मियां साहब के साथ उनके निजी और पुश्तैनी सैनिक जुलूस का हिस्सा होते हैं।
इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप: आदित्या ने जमाई भारत की धाक, बरसा सोना; ब्राजील में लहराया तिरंगा
सौंपा मांग पत्र
हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से बुधवार को एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। कमेटी के अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी बताया कि हुसैन चौक उचवां और चक्शा हुसैन संत झूलेलाल नगर वार्ड की स्थिति बहुत खराब है। जिन मार्गाें से जुलूस निकलना है, वहां जलभराव है। इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रहमत अली, सोहराब अली, शाहिद अंसारी, इमरान, दानिश अंसारी ,वीरू अहमद, नूर अहमद, सदरे आलम शामिल रहे।
पुस्तक से कर्बला के शहीदों का पैगाम फैला रहे नौजवान
हजरत सैयदना इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों व पैगाम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तंजीम दावतुस्सन्नह ने मुस्लिम समाज में दीनी पुस्तक बांटने का फैसला किया है। इसके तहत तुर्कमानपुर, गाजी रौजा, रायगंज, दीवान बाजार, बक्शीपुर, रहमतगर, खोखर टोला सहित तमाम जगहों पर दीनी पुस्तक बांटी गई। यह सिलसिला दसवीं मुहर्रम तक जारी रहेगा। पुस्तक वितरण में मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, कारी मोहम्मद अनस रजवी, हाफिज रहमत अली निजामी, मौलाना महमूद रजा, अली गजनफर शाह सहित तमाम लोग सहयोग कर रहे हैं।