इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईऑन डिजिटल जोन नौसड़, सूर्योदय ऑनलाइन, वीएस ऑनलाइन सेंटर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस ऑनलाइन एग्जामिनेशन, आयुष ऑनलाइन सेंटर, पार्वती डिजिटल जोन, गोल्डन फ्यूचर प्वाइंट और पार्वती ऑनलाइन सेंटर ।
498 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
गोरखपुर। जिले के नौ केंद्रों पर शनिवार को आयोजित सीटीईटी से 498 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया है। दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए 2956 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 2458 अभ्यर्थी शामिल हुए।