फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: फंदे से लटककर शख्स ने दे दी जान, जानिए किस बात को लेकर था परेशान

Tue, 01 Dec 2020 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
मृतक संतोष शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी हट्टा मुहल्ला स्थित गोदाम में एक शख्स ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि काम के दबाव से तनाव में आकर उसने ये कदम उठाया है। वह सजावट का कार्य करता था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के न्यू कालोनी चकिया रोड निवासी संतोष शर्मा (34) पुत्र शालिग्राम शादी-विवाह तथा अन्य आयोजनों में सजावट का काम करता था। वह लगन शुरू होने से पहले सजावट की बुकिंग किया था। मई, जून माह में लॉकडाउन के कारण लोग शादी की तिथि टालकर नवंबर व दिसंबर में रखे हैं। लगन तेज होने के कारण संतोष के पास काम अधिक था, जिसे पूरा करने में लगा था।

बताया जा रहा है कि सोमवार को संतोष पर काम जल्द पूरा करने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे वह तनाव में आ गया। शाम को घर से निकला, कुछ देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। फोन न मिलने पर उसके मित्रों व परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो शहर के विजय टाकीज के समीप संतोष का लोकेशन मिला। इसके बाद एक व्यक्ति उसके गोदाम पहुंचा तो देखा कि टिन शेड के पाइप से कपड़े के सहारे फंदा लगाकर संतोष लटका था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने सूचना मित्रों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मिलनसार व सरल स्वभाव का था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हो गया। घटना के बाद मृतक के दोनों भाई पवन व रविश उर्फ अजीत बदहवास हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें