फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बरात गए युवक की पीटकर हत्या, नाचने को लेकर हुआ विवाद

Mon, 29 Nov 2021 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के गोरखनाथ एरिया में बरात गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। युवक चिलुआताल के विसुनपुरा गांव का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी में नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक चिलुआताल के विसुनपुरा गांव का निवासी है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल का सीसीटीवी मिला है। इसमें आरोपियों की करतूत कैद हो गई है। फुटेज की मदद से पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

रविवार को चिलुआताल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरम रामनगर निवासी शेषनाथ सिंह की लड़की का विवाह गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रिमझिम पैलेस में आयोजित किया गया था। बरात पीपीगंज से आई थी। रामनगर के विशुनपुरा टोला निवासी रोहित सिंह भी शादी समारोह में आया था। रात में डीजे बंद कराने पर बरात में आए युवक हंगामा करने लगे। मामला बढ़ने पर राहुल ने डायल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने समझा-बुझाकर डीजे बंद करा दिया। यह बात बरातियों को नागवार लगी।

रात में 12 बजे रोहित बाइक से घर जाने के लिए निकला तो विवाद करने वाले युवकों ने उसे घेरकर हाकी, राड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पुकाकर सुनकर दौड़े बरात में मौजूद गांव के लोग दौड़े। जिसके बाद आरोपी बाइक व कार से पीपीगंज की तरफ फरार हो गए। जानकारी होने पर पहुंचे स्वजन गंभीर स्थिति में रोहित को प्राइवेट हास्पिटल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता हरिश्चद्र ने बताया कि इकलौता बेटा आइटीआइ की पढ़ाई करने के साथ ही शटरिंग का काम करता था।

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
हत्या की घटना से नाराज बालापार के ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टिकरिया मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी होने का आश्वासन मिलने पर एक घंटा बाद जाम हटाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें