फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: तांत्रिक अनुष्ठान के लिए पहले की महिला की हत्या, फिर आरोपियों ने उंगलियां काटकर बेची

Sun, 18 Apr 2021 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कपिलवस्तु।
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल में तांत्रिक अनुष्ठान के एक गिरोह ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने महिला की उंगलियों सहित कई अंगों को काटकर बेचा दिया और उसकी हत्या कर दी। कानून से बचने के लिए उन्होंने बोरी में शव और ईट के टुकड़े भरकर नदी में फेंक दिए। हत्या का सुराग लगाने में नेपाल पुलिस कामयाब हुई और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है।

विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया। इस घटना को सुन कर हर कोई हैरान हो गया। नेपाल के कपिलवस्तु में महिला की हत्या की गई थी। जिले के एसपी नवराज सिंह ने बताया कि रूपनदेही जिले के सांस्कृतिक नगर पालिका लुम्बिनी वार्ड नंबर पांच में महिला अपने मायके में रहती थी।

बीते 25 मार्च को आरोपियों ने महिला को कपिलवस्तु जिले के हरदिहवा में बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने महिला के अंगों को तांत्रिक अनुष्ठान का ढोंग करने वाले के पास पहुंचाकर रुपये ले लिया था। पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के छह लोग नेपाल पुलिस के अनुसार, तांत्रिक अनुष्ठान करने वाले ने इस गिरोह के सदस्यों ने महिला के अंगों की जरूरत बताई थी। रुपये की लालच में उन्होंने 42 वर्ष की महिला को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


इस घटना की खबर क्षेत्र में फैली तो हर कोई उनकी निंदा कर रहा है। पुलिस ने शुद्धोधन गाऊ पालिका वार्ड नंबर दो नंदनगर के अब्दुल वासित, वार्ड नंबर पांच के बेलाल अहमद व राम बहाव यादव, रूपनदेही जिले के कर्ण बहादुर सोनार एवं नवल परासी जिले के खेम बहादुर मल्ल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें