फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी सहित आठ पर केस दर्ज

Sat, 11 Dec 2021 06:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एक आरोपी पर दुष्कर्म तो सात पर साजिश का मामला दर्ज हुआ, दुष्कर्म का वीडियो बनाने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात किशोरी (14) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन विवाद में पड़ोसी के कहने पर युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एक आरोपी पर दुष्कर्म तो सात पर आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, झंगहा पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित किशोरी के पिता ने कहा कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बेटी गांव के उत्तर बगीचे की तरफ गई थी। जब काम से घर लौटा तो वह नहीं थी। परिवार के लोगों ने पूछा तो पता चला कि शौच के लिए बाहर गई है, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वीडियो बनाकर किया वायरल

इसके बाद तलाश शुरू कर दी गई। रात करीब नौ बजे बेटी रोते-बिलखते घर आई और अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया है। इस साजिश में सात और लोग शामिल हैं। सबने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

देर रात मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। झंगहा थानाध्यक्ष व गोबडौर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण करके पूरी जानकारी ली।

झंगहा इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी ने कहा कि किशोरी के साथ घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई थी। तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। दबिश देकर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में जमीन विवाद की जानकारी मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी बेटी के साथ भी हुई थी घटना

किशोरी के पिता ने बताया कि इस तरह की घटना उनकी एक और बेटी साथ और हुई थी। उस मामले में अभी तक मुकदमा चल रहा है। अभियुक्त व उनके लोग कार्रवाई न करने की लगातार धमकी दे रहे हैं। अब छोटी बेटी को निशाना बना दिया गया है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें