वीडियो बनाकर किया वायरल
इसके बाद तलाश शुरू कर दी गई। रात करीब नौ बजे बेटी रोते-बिलखते घर आई और अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया है। इस साजिश में सात और लोग शामिल हैं। सबने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
देर रात मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। झंगहा थानाध्यक्ष व गोबडौर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण करके पूरी जानकारी ली।
झंगहा इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी ने कहा कि किशोरी के साथ घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई थी। तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। दबिश देकर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में जमीन विवाद की जानकारी मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बड़ी बेटी के साथ भी हुई थी घटना
किशोरी के पिता ने बताया कि इस तरह की घटना उनकी एक और बेटी साथ और हुई थी। उस मामले में अभी तक मुकदमा चल रहा है। अभियुक्त व उनके लोग कार्रवाई न करने की लगातार धमकी दे रहे हैं। अब छोटी बेटी को निशाना बना दिया गया है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई जरूरी है।