फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कनेक्शन के नाम पर रिश्वत ले रहा था जेई, रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 06:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बस्ती जिले विद्युत कनेक्शन के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विद्युत वितरण निगम के अवर अभियंता अभिषेक ओझा को एंटी करप्शन यूनिट गोरखपुर की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम प्रभारी रामधारी मिश्र ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राम पाल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


विद्युत वितरण उपकेंद्र पुरानी बस्ती में तैनात अवर अभियंता अभिषेक ओझा के विरुद्ध सुधाकर पांडेय, निवासी जामडीह कोतवाली ने शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि पांडेय बाजार में एक दुकान खोलना चाहता था। इसके लिए विद्युत कनेक्शन लेने का आवेदन किया था।

एक वाट के कनेक्शन के लिए नियमानुसार 22 सौ रुपये शुल्क जमा किया। लेकिन उनसे जेई ने दस हजार रुपये की डिमांड की थी। सुधाकर के मुताबिक उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन गोरखपुर यूनिट के कार्यालय में जाकर की। गुरुवार को टीम पहुंच गई।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक पुरानी बस्ती सब स्टेशन पर ही घूस लेते हुए पकड़ना था। सादे कपड़ों में टीम शिकायतकर्ता को लेकर पहुंची। जेई को जैसे ही रुपये सौंपा,टीम ने पकड़ लिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक रामधारी मिश्र, निरीक्षक चंद्रेश यादव के साथ प्रवीण, महबूब आलम, शैलेंद्र राय, राघवेंद्र सिंह, चंद्रभान मिश्र, शैलेंद्र सिंह शामिल रहे। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें