फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरों का अपहरण कर मांगी थी ढाई लाख फिरौती, 50 हजार में सौदा, हत्थे चढ़े पांच बदमाश

Wed, 15 Jan 2020 05:50 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
कैंपियरगंज में पकड़े गए अपहरण के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाके के दो लड़कों का मंगलवार की रात अपहरण कर ढाई लाखा फिरौती मांगने के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपितों को गिरफ्तार दोनों लड़कों को पुलिस ने मुक्त करा लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश भागने में सफल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। पुलिस का दावा जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपितों की पहचान कैंपियरगंज के दौलतनगर निवासी रणवीर सिंह, नितिन, परमेश्वर, राहुल, अनूप साहनी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पीपीगंज के जंगल बिहुली निवासी करीम (16) व नाजिर (17) का आरोपितों ने अपहरण कर लिया। आरोपितों ने दोनों किशोर को तस्कर बताकर पकड़ लिया फिर घर से ढाई लाख रुपये मांगाने को कहा। दोनों लड़कों ने घर पर फोन कर ढाई लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

फिर बदमाशों से बातचीत कर 50 हजार रुपये में मामला तय हो गया। इसी बीच पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही पुलिस सक्रिय हो गई और फिर 50 हजार रुपये लेकर दोनों परिवार के लोग नेतवार बंधे पर पहुंच गए। वहां पर पांच आरोपित पहले से मौजूद थे। दोनों में बातचीत शुरू हुई थी कि इसी बीच पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को दबोच लिया और दो लड़कों को सकुशल मुक्त करा लिया।

फरार आरोपितों की पहचान जितेंद्र जायसवाल और आशीष साहनी के रूप में हुई है, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुलिस ने करीम के पिता नगीना के तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की है।

अपहरण की सूचना पर दौड़ पड़ी थी पुलिस
इलाके में अपहरण की सूचना पाते ही पीपीगंज और कैंपियरगंज पुलिस दौड़ पड़ी थी। सर्विलांस सेल को भी लगा दिया गया था ताकि मोबाइल का लोकेशन लिया जा सके। खुद एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता भी मानीटरिंग कर रहे थे। परिवार के लोगों ने भी पुलिस का साथ दिया फिर बदमाश दबोच लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें