बांदा जिले में मासूम से दरिंदगी की एक घटना सामने आई है। यहां पिता के साथ रिश्तेदारी आई चार साल की बच्ची को गांव का युवक बहला-फुसलाकर बगिया में ले गया और दुष्कर्म किया।
बालिका ने घर आकर जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव निवासी बांदा जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। साथ में उसकी चार साल की बेटी भी थी।