फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दोहरा हत्याकांड: दो दोस्तों की हत्या कर खेत में मिला दफनाया शव, 18 दिन से थे लापता

Wed, 26 Jan 2022 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गांव के प्रधान शिवकुमार पासवान ने बताया कि दोनों किशोरों के शव जब बाहर निकले गए तो उनके हाथ रस्सी से बंधे थे और सिर में चोट दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में 18 दिन से लापता दो दोस्तों की हत्या कर दफनाया गया शव, मंगलवार की दोपहर झंगहा इलाके के नौवाबारी गांव में मिला। वारदात के शिकार दोनों दोस्त नाबालिग थे। दोनों के हाथ पीछे बांधे गए थे। सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन


गड्ढों में शव दफन होने की जानकारी लोगों को तब हुई, जब कुत्तों को शव नोचते देखा। डीआईजी जे. रविंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की असल वजह स्पष्ट नहीं है। चर्चा प्रेम प्रपंच की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नौवाबारी गांव निवासी गणेश जायसवाल (17) पुत्र जितेंद्र और आकाश जायसवाल (16) पुत्र साहब, घर से सात जनवरी को ही लापता हो गए थे। चार दिनों तक घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 11 जनवरी को नई बाजार पुलिस चौकी पर घरवालों ने तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच मंगलवार को स्थानीय लोगों ने गांव में ही खेत किनारे कुत्तों का झुंड देखा, जो गड्ढा खोदकर कुछ नोच रहे थे। यह देखकर उस ओर ग्रामीण गए तो आदमी का पैर नजर आया और तेज बदबू भी आ रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो दोनों दोस्तों के शव बरामद हुए। दोनों के हाथ पीछे से बांधे गए थे। एक किशोर का मुंह भी बांधा गया था। दोनों के सिर पर गंभीर घाव के निशान साफ नजर आ रहे थे। देखने से लग रहा था कि किसी भारी वस्तु से प्रहार करके दोनों को मौत के घाट उतारा गया है। अब हत्या के कारण तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में लग गईं हैं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि दो लापता दोस्तों का शव गड्ढे से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। पुलिस हत्या मानकर ही मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के शीघ्र पर्दाफाश के लिए एसपी नार्थ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें