फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली कामयाबी: ट्रक में लदे 19 पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 08:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गगहा पुलिस को मिली कामयाबी, दर्ज किया केस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मंगलवार की रात दस बजे गगहा पुलिस ने कहला गांव के पास पशुओं से लदे ट्रक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बलिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है और नेटवर्क की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलिया के नरही थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी दुर्गा प्रसाद ओर फेफन थाना क्षेत्र के तीखा निवासी सत्येंद्र यादव के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमित दुबे को सूचना मिली की एक लाल रंग के ट्रक में पशु बड़हलगंज की तरफ जा रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस थाने के पास करवल माता मंदिर के सामने मंगलवार की रात करीब 10 बजे गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक ट्रक आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा करते हुए कहला गांव के पास गाड़ी को घेर लिया। पुलिस को देखकर चालक सतेंद्र व पशु तस्कर दुर्गा गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें