फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजलाल हत्याकांड: बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गन्ने के खेत में उतारा था मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Aug 2021 07:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

पुलिस के मुताबिक गांव की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद महिला के पति को सूचना दी गई। जिसके बाद राजू वर्मा, गया प्रसाद और अतुल ने बृजलाल को बुरी तरह से मारापीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रोहदा गांव में सोमवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


परशुरामपुर के एसएचओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बृजलाल हत्याकांड के दो आरोपी परसा-परशुरामपुर मार्ग पर अहिरौली गांव के निकट स्थित समय माता मंदिर के पास खड़े हैं। किसी वाहन से भागना चाहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें एक की पहचान राजू वर्मा तथा दूसरे की गया प्रसाद निवासी रोहदा के रूप में की गई।

सोमवार को दोपहर परशुरामपुर थाने के रोहदा निवासी बृजलाल वर्मा की गन्ने के खेत में पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक गांव की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद महिला के पति को सूचना दी गई। जिसके बाद राजू वर्मा, गया प्रसाद और अतुल ने बृजलाल को बुरी तरह से मारापीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने तीनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें बताया कि उसके पिता खेत की तरफ गए थे। गांव के राजू वर्मा, गया प्रसाद और अतुल ने पुरानी रंजिश को लेकर गोलबंद होकर लाठी-डंडे व फावड़े से मारापीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें