फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशतगर्दों के निशाने पर पंजाब: पुलिस ने दो हथगोलों के साथ आतंकी को पकड़ा, प्रशिक्षण का वीडियो भी बरामद

Tue, 31 Aug 2021 06:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस ने अपनी तत्परता से राज्य में एक और आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने तरनतारन के सरूप सिंह को दो हथगोलों के साथ धर दबोचा है। ये हथगोले चीन निर्मित हैं। बता दें कि विदेश में बैठे आतंकी पंजाब को दहलाने की साजिश रहे हैं। हाल ही में अमृतसर में पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की थी। 
विज्ञापन
बरामद हथगोले और आरोपी की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तरनतारन जिले के जौहल धालीवाला गांव निवासी सरूप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि आरोपी के पास से चीन निर्मित दो हथगोले (पी-86 मार्क हैंड ग्रेनेड) मिले हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से उसने राज्य में संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। तरनतारन में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि सरूप सिंह को तरनतारन पुलिस ने सोमवार को अमृतसर-हरीके रोड पर एक चौकी में शक के आधार पर पकड़ा था। बता दें कि देश विरोधी ताकतें पंजाब में आतंकी घटना की फिराक में हैं। हाल ही में पंजाब पुलिस ने हथगोलों और आरडीएक्स से भरे टिफिन बम के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया था।

इससे पहले भी आठ अगस्त, 2021 को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लोपोके के गांव दल्लेके से टिफिन बम और पांच हथगोले बरामद किए थे। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (अमृतसर) ने भी 16 अगस्त 2021 को अमृतपाल सिंह और शम्मी के पास से अन्य हथियारों समेत उपरोक्त मार्का और मॉडल (पी-86) के दो हथगोले बरामद किए थे। इसी तरह कपूरथला पुलिस ने 20 अगस्त 2021 को फगवाड़ा से गुरमुख सिंह बराड़ और उसके साथी से इसी तरह के दो हथगोले, एक टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।
विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान सरूप सिंह ने खुलासा किया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे आतंकवादी संगठनों के संपर्क में आया था और उन्होंने उसे कट्टरपंथी बनाया और पंजाब में आतंकवादी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया। विदेश में बैठे संचालकों ने ही दो हथगोलों का प्रबंध किया था। 

सरूप पहले ही अमृतसर और लुधियाना में कुछ संवेदनशील टारगेट की रेकी कर चुका था। उसके मोबाइल से विदेश में बैठे आकाओं का वीडियो मिला है। वीडियो में वह हथगोले के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

डीजीपी ने बताया कि व्यापक आतंकवादी नेटवर्क और उनकी योजनाओं का पता लगाने के लिए और जांच जारी है। प्राथमिक जांच से यह भी पता लगता है कि यह सभी खेप सरहद पार से अलग-अलग आतंकवादी संगठनों ने पंजाब में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए भेजी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें