फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश होटल संचालक के खुदकुशी मामले में आया नया मोड़, इस महिला को किया गया गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2020 06:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • रिश्ते में चाची लगने वाली अनामिका को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने भेजा जेल
  • जैमिनी अपार्टमेंट स्थित किराए के कमरे में मिली थी संजय की लटकती लाश

 
विज्ञापन
कैलाश होटल के संचालक व प्रापर्टी डीलर संजय मल्ल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कैलाश होटल संचालक के खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में किया गया था। वहीं नामजद दो अन्य आरोपियों की भूमिका के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामजानकी नगर निवासी संजय कुमार मल्ल जैमिनी अपार्टमेंट में एक साल से किराए का कमरा लेकर रहते थे। दो दिन से घरवाले उनकी तलाश में थे। इसी बीच घरवालों को सूचना मिली कि वह अपार्टमेंट में किराए के कमरे में रह रहे हैं। इसके बाद पहुंचे घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटकती लाश मिली थी।

पुलिस ने भाई की तहरीर पर इस मामले में अनामिका उसके पति राजू और देवर राजकिशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन पुलिस को मिले सुसाइड नोट में सिर्फ अनामिका के नाम का जिक्र होने की वजह से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  बाकी दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि नामजद आरोपी अनामिका को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें