काफी प्रयास के बाद जब युवती को होश आया तो उसने आपबीती लोगों को बताई। युवती का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने रात में चारपाई पर सोते समय बांध दिया। इसके बाद उसने जोर-जबरदस्ती की। उसने मुझे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया था।
हालांकि, गांव में हो रही चर्चा पर गौर करें तो युवक और युवती के बीच तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। कई बार दोनों के परिवार के बीच विवाद भी हुआ है। रविवार की देर शाम एक बाइक पर दोनों को साथ देखा गया था। मौके पर जुटे लोगों ने इस मुद्दे को पंचायत से सुलझाने का निर्णय लिया।
युवती पंचायत के सामने उससे शादी रचाने की बात पर अड़ गई। दोपहर तक चली पंचायत में डेढ़ लाख रुपये में युवती पक्ष को दबाव देकर समझौता करने की बात पक्की हो गई। इस संबंध में गौरीबाजार इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर बैतालपुर चौकी प्रभारी को भेजा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।