उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां शाहपुर इलाके के संगम चौराहे के पास रविवार की रात ठेकेदार अजय राज सिंह के घर में दावत के दौरान बिहार से आए प्रॉपर्टी डीलर राकेश सिंह (40) को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद घायल राकेश सिंह की सोमवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बता दें कि गोली क्यों और किसने मारी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। चार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राकेश सिंह को मेडिकल कॉलेज में देर रात भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, बिहार के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राकेश सिंह लॉकडाउन के बीच यहां एक बीमार रिश्तेदार को देखने मेडिकल कॉलेज आए थे।