फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बोरे में शव लेकर जा रहा रिक्शा चालक, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 10 Sep 2021 03:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस को बताया, विवाद के बाद साथी को मार डाला, शाहपुर के शक्तिनगर कॉलोनी में गुरुवार की रात की घटना, शव की शिनाख्त नहीं।
विज्ञापन
बोरे में भरकर रिक्शे पर रखा शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के शक्तिनगर कॉलोनी में गुरुवार की रात लोगों ने एक रिक्शा चालक को पकड़ा, जिसके रिक्शे पर बोरे में भरा हुआ शव मिला। पूछताछ में उसने बताया कि शराब पीने के दौरान साथी रिक्शा चालक की उसने पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अब शव को ठिकाने लगाने जा रहा था। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी सोनम कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपित रिक्शा चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के धर्मपुर निवासी प्रवीण की शक्तिनगर में प्रवीण के नाम से रिक्शा कंपनी है। धर्मपुर में ही इनके रहने की व्यवस्था भी है।

बताया जा रहा है कि दोपहर में तीन रिक्शा चालक थे। जिनमें एक महराजगंज के मधुबनी का लालसा व दो अन्य थे। लालसा ने पुलिस को बताया कि खाने-पीने के दौरान उनमें आपस में विवाद हुआ और उसने एक रिक्शा चालक के सिर पर राड मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत के बाद उसका दूसरा साथी भाग गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- पांच दिनों तक मौत से लड़ने के बाद हार गई थी लाडली, पुलिस ने एनकांउटर कर दिलाया इंसाफ

लालसा ने बताया इसके बाद उसने खून से लथफथ कमरे को साफ किया और शव को बोरे में रखकर रात में उसे शक्तिनगर कालोनी में पुलिया के पास ठिकाने लगाने के लिए लेकर निकला था। वह पुलिया के पास पहुंचा था कि वहां मौजूद कुछ युवकों को बोरे में से पैर निकले दिखे। शक होने पर लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।

उसी दौरान शाहपुर थानेदार दुर्गेश कुमार अपनी टीम के साथ निकले थे। वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। बोरे को खुलवा कर देखा तो उसमें एक व्यक्ति की लाश थी। रिक्शा चालक लालसा ने बताया कि वह मरने वाला व्यक्ति भी रिक्शा चालक है। उसकी मौत के बाद मैं घबरा गया। शव को बोरे में रख कर फेंकने के लिए निकला था। फिलहाल मरने वाला कौन था और कहां का था पुलिस अभी उसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जैसा कि रिक्शा चालक ने बताया है कि उसने साथी के साथ मारपीट की है और मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में ले ली है। शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें