फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ट्रक का तिरपाल काटकर एक लाख रुपये का रिफाइंड तेल चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Aug 2021 08:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

देवरिया जिले के रामपुर महुआवारी निवासी खलासी राजन भी सोया था। चालक कमलेश का कहना है कि रविवार की सुबह जब नींद खुली और वह ट्रक से नीचे उतरा तो देखा कि तिरपाल काटकर चोर 71 गत्ता रिफाइंड चोरी हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी के समीप पेट्रोल पंप के बगल में खड़ी ट्रक पर से तिरपाल काटकर रिफाइंड तेल चोरी हो गया है। शनिवार की रात में हुई इस घटना की जानकारी ट्रक चालक को रविवार की सुबह हुई। चालक के अनुसार तकरीबन एक लाख रुपये कीमत का रिफाइंड तेल चोरी हुआ है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर अभी छानबीन की बात कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बेनीपट्टी गांव निवासी ट्रक चालक कमलेश यादव नेपाल के बीरगंज से ट्रक में 1420 गत्ता रिफाइंड तेल लादकर बिहार होते हुए गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक दुकान पर जा रहा था। शनिवार की रात में ट्रक जगदीशपुर स्थित पेट्रोल पंप के बगल में खड़ी करके चालक उसी में सो गया।

उसके साथ देवरिया जिले के रामपुर महुआवारी निवासी खलासी राजन भी सोया था। चालक कमलेश का कहना है कि रविवार की सुबह जब नींद खुली और वह ट्रक से नीचे उतरा तो देखा कि तिरपाल काटकर चोर 71 गत्ता रिफाइंड चोरी हो गया है।
विज्ञापन


चालक ने बताया कि चोरी गए रिफाइंड तेल की कीमत करीब एक लाख रूपये है। चालक कमलेश यादव ने जगदीशपुर पुलिस चौकी पर तहरीर देकर केस दर्ज करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


वहीं जगदीशपुर पुलिस चौकी इंचार्ज श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी इसकी जांच कराई जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें