फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के टॉप 100 बदमाशों की सूची भी तैयार कर रही पुलिस, ऐसे कसा जाएगा शिकंजा

Fri, 10 Jul 2020 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • पेशेवर बदमाशों की निगरानी के लिए ताबड़तोड़ लिए जा रहे फैसले
  • गोरखपुर पुलिस ने बुधवार को जारी की थी टॉप-10 बदमाशों की सूची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मुठभेड़ कांड के बाद से ही बदमाशों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को जहां जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची जारी की गई, वहीं अब टॉप 100 बदमाशों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा, हर थाने के टॉप 10 बदमाशों की सूची भी तैयार हो गई है। पुलिस ये सारी तैयारी इसलिए कर रही है कि ताकि बदमाशों की नियमित निगरानी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें- ये है गोरखपुर के टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर की पूरी लिस्ट, अब पुलिस कसेगी शिकंजा
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 1400 के करीब है। इसमें से कई ऐसे हैं जो अब भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सूची तैयार कर उनकी नियमित निगरानी का फैसला किया है।

कानपुर की घटना के बाद डीजीपी कार्यालय से भी सभी जिले के अफसरों को बदमाशों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। सूची तैयार होने के बाद थाना पुलिस बदमाशों की नियमित निगरानी करेगी। वे अंदर हैं या बाहर, या फिर जमानत पर सभी का ब्योरा सूची में होगा।

इसे भी पढ़ें- घायल दारोगा ने विकास दुबे एनकाउंटर की सुनाई आंखों देखी दास्तां, कहा- 'बिल्कुल सामने खड़ी थी मौत'
विज्ञापन


हल्का दरोगा, सिपाही की जिम्मेदारी होगी कि वे नियमित निगरानी करें। शहरी क्षेत्र में 34 तो दक्षिणी और नार्थ क्षेत्र में 33-33 बदमाशों की सूची तैयार की गई है। एसएसपी के आदेश पर बनी इस सूची को संबंधित एसपी को भी सौंप दिया गया है ताकि वह इसकी मानीटरिंग कर सकें।

एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले के टॉप 100 बदमाशों की सूची तैयार की गई है। पुलिस नियमित रूप से बदमाशों की निगरानी के साथ ही कार्रवाई भी करेगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें