फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सिपाही चला रहा था थाना, इंस्पेक्टर करते थे सिर्फ हस्ताक्षर

Tue, 16 Jun 2020 06:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सीओ कैंट की जांच पर इंस्पेक्टर प्रदीप और सिपाही पर गिरी गाज
  • एडीजी ने दोनों का गैर जनपद किया तबादला, महकमे में हड़कंप

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मंगलवार को एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां खजनी थाने पर तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला और सिपाही राधेश्याम यादव के गठजोड़ से आमजनमानस परेशान हो गया था। मामला शासन तक पहुंचा तो एडीजी ने सीओ कैंट सुमित शुक्ला को जांच सौंपी थी।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर का कारखास सिपाही ही थाना संचालित कर रहा है और इंस्पेक्टर सिर्फ हस्ताक्षर ही करते है। जांच रिपोर्ट आने के बाद एडीजी ने प्रदीप शुक्ला को श्रावस्ती और सिपाही का गोंडा तबादला कर दिया है। एडीजी की कार्रवाई से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ला के खिलाफ शासन में शिकायत हुई थी। आरोप था कि लंबे समय से थाने पर तैनात रहते हुए वह एक तरफा कार्रवाई कर रहे हैं। सिर्फ कुछ लोगों की ही बात सुनी जाती है जिस वजह से न्याय नहीं मिल पा रहा है। उनकी मौजूदगी में पूरा थाना सिपाही राधेश्याम यादव के हाथ में है।
विज्ञापन


बतौर कारखास वह पूरा सिस्टम चला रहा है। सीएम पोर्टल पर शिकायत होने के बाद एडीजी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया था। एडीजी ने जांच का जिम्मा सीओ कैंट को सौंपा और जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई कर रही है।

जोन एडीजी दावा शेरपा ने कहा कि शासन में शिकायत के बाद गोपनीय जांच कराई गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर इंस्पेक्टर और सिपाही को गोरखपुर रेंज से बाहर भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें