फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: लापता युवती का तालाब में मिला शव, सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी लड़की

Fri, 22 Oct 2021 05:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

वाल्टरगंज थाने के पुर्सिया गांव के पश्चिम है तालाब, सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी युवती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में 24 घंटे पहले घर से लापता युवती का थाना क्षेत्र के पुरसिया गांव के पश्चिम तरफ तालाब में शव मिला। जिसे देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। कुछ देर में ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर नमूने एकत्र किए।

विज्ञापन


शव की पहचान पुरसिया निवासिनी 18 वर्षीय सोनाली सिंह पुत्री अवधेश सिंह के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को सहेली के घर जाने की बात कहकर दोपहर बाद घर से निकली थी। लेकिन वह कब और कैसे तालाब में पहुंच गई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतका की मां उषा देवी बहन चांदनी, भाई आलोक, मनोज, सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें