फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवानों पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Sun, 19 Apr 2020 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार देर दो पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान पर कतिलाना हमला किया गया है। यह हमला उस समय किया गया जब वे ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ चौराहे पर शनिवार की देर रात दो पीआरडी जवान जगदीश लाल (58) निवासी सामी पट्टी और नरेश तिवारी (45) निवासी पंडित के रामपुर गश्त कर रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इक्ट्टा हुए तो बदमाश फरार हो गए।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेज गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार की सुबह इस्पेक्टर जयंत सिंह मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें