फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चेन छीनकर भागे बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, साथी फरार

Fri, 16 Jul 2021 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गुरुवार की शाम चेन स्नेचिंग के बाद से बदमाशों की तलाश में थी पुलिस। शाहपुर पुलिस की घेराबंदी के दौरान एक बदमाश हुआ फरार, तलाश में पुलिस टीम।
विज्ञापन
गोरखपुर: घायल बदमाश सूरज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के लल्ला चौराहे के पास गुरुवार की रात पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश सूरज साहनी के दाहिने पैर में गोली लग गई जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। सूरज अपने साथी के साथ शाम को झरना टोला गायत्रीनगर कालोनी के पास एक महिला के गले से चेन खींचकर भागा था। चेन स्नेचिंग की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने चौतरफा चेकिंग शुरू कर कुछ ही घंटों में न केवल चेन बरामद की बल्कि बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पूछताछ के आधार पर उसके साथी की पहचान कर तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। बदमाश के पास से सोने की चेन, बाइक, तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


झरना टोला में लूट की वारदात होने के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। रात में बदमाशों के आने की सूचना पर शाहपुर इंस्पेक्टर आनंद पुलिस टीम के साथ कौवाबाग के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाश भगाने लगे। उधर आगे पादरीबाजार चौकी इंचार्ज दीपक सिंह चेकिंग कर रहे थे। बदमाश उनसे बचने के लिए एक बार फिर चौकी के पास से आगे भागे तो संदेह होने पर पुलिस पीछे पड़ गई। 

आगे मोहनापुर लल्ला चौराहे से मुड़कर बदमाश भागने की कोशिश की, तभी उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस को करीब आता देख बदमाश सूरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सूरज साहनी के पैर में गोली लग गई जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी भाग निकलने में सफल रहा। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश को सतर्कता के साथ गिरफ्तार कर लिया और फिर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर आनंद ने बताया कि फरार बदमाश के बारे में जानकारी हुई है, उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है। इसके पास से लूट की चेन, तमंचा, बाइक बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें