ग्रामीणों ने जानकारी लेती बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे मुबारिकपुर गांव के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त दिल्ली के सीमापुरी निवासी शहजाद (50) पुत्र गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई।
बताया गया कि मृतक 11 तारीख से घर से लापता था। मुबारिकपुर निवासी भीम के ज्वार के खेत में शव पड़ा मिला। उसके गर्दन पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। खेकड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलने पर शहजाद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शहजाद की हत्या की आशंका जताते हुए जल्द ही इसका खुलासा करने की मांग की।
इंस्पेक्टर शिव प्रकाश का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।