फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों को सता रही है इस बात की चिंता

Thu, 02 Jul 2020 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पलेसर गांव की है घटना
विज्ञापन
रोतो बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पलेसर गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पाया गया। मृतका के भाई ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे के कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के ही भनवापुर मड़हा गांव निवासी रामधनी ने दो वर्ष पूर्व अपनी 24 वर्षीय बेटी लक्ष्मी उर्फ सरिता की शादी क्षेत्र के ही पलेसर गांव निवासी कौशल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसे मारते-पीटते थे।

बुधवार की देर रात उसकी हत्या कर दी गई। शव कमरे में मिला। दूसरे के माध्यम से घटना के बारे में मायके के लोगों को जानकारी मिली है। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ही। मिले तहरीर के आधार पर त्रिलोकपुर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति कौशल, ससुर संतराम, देवर मनोज और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें