फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर लटकी मिली कारोबारी की लाश, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

Thu, 02 Jul 2020 05:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
मोहित की फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पठानकोट के गांव कोटली मुगलां में उस समय हड़कंप मच गया, जब पठानकोट के कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लाईओवर पर लटकी लाश मिली। मृतक की पहचान मोहित अग्रवाल के तौर पर हुई। मोहित पठानकोट के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले थे और काली माता मंदिर रोड पर लैपटॉप की दुकान थी। 

विज्ञापन


मृतक की कार के फ्रंट शीशे पर काला पेंट डाला गया है और ड्राइवर साइड का शीशा, मोबाइल और लैपटॉप भी टूटा है। पुलिस के सामने परिवार वालों का कहना है कि मोहित का कत्ल किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। मृतक के बड़े भाई वरुण कुमार ने बताया कि मोहित रोजाना दुकान बंद कर घर आता था लेकिन बुधवार की रात घर नहीं आया। 


यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन


देर रात उसके न लौटने पर फोन किया तो मोबाइल बंद आया। वह अपनी माता के साथ उसे ढूंढने निकल पड़ा लेकिन मोहित नहीं मिला। सुबह तड़के 5 बजे पुलिस ने फोन पर सूचित किया कि मोहित की मौत हो चुकी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के पास डेढ़ लाख रुपये की नकदी थी, जो गाड़ी से गायब है। इसके अलावा गाड़ी के अगले शीशे पर पेंट पड़ा है और ड्राइविंग सीट का शीशा भी टूटा है। यही नहीं गाड़ी में पड़ा लैपटॉप व मोबाइल भी टूटा हुआ है। इससे जाहिर है कि मोहित का कत्ल किया गया है। 
विज्ञापन


वारदात स्थल पर पहुंचे एसपी (देहात) प्रभजोत विर्क का कहना है कि उन्हें सदर थाने से सूचना मिली थी कि कोटली के पास फ्लाईओवर के नीचे लाश लटक रही है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है और जांच कत्ल की आशंका के तहत की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जुटाए गए तथ्यों के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें