संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव में सोमवार की रात में मायके में आई एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बघौली चौकी इंचार्ज अमित चतुर्वेदी ने बताया कि 25 वर्षीय मोनी राय पुत्री दिलीप राय ने सात वर्ष पूर्व चंद्रभान मौर्य निवासी रमपुरातक थाना हरिपुर जिला बरेली से प्रेम विवाह किया था। इनके पास चार वर्ष की बेटी और दो साल का बेटा है।
मोनी कुछ दिन पूर्व मायके बालूशासन आई थी। उसके साथ बेटा भी आया था। मोनी ने सोमवार की रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लिया। मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मैंने आप के बच्चों को बहुत दुख दिया है और अब नहीं रहना चाहती हूं।
उधर, पति चंद्रभान मौर्य ने बताया कि ससुराल से वह हंसी खुशी गई थी, लेकिन पता नहीं क्यों उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थिति होगी, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।