फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: रात में युवक के मोबाइल पर आया किसी का फोन, सुबह इस हाल में मिला शव

Tue, 24 Mar 2020 10:11 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुदही के नौका टोला सरेह में पेड़ से युवक का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या कर युवक की शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मईहरवां निवासी सुनील कुशवाहा पुत्र रामजीत कुशवाहा उम्र 25 वर्ष सोमवार की रात में भोजन करने के बाद अपने भतीजा भोला पुत्र केश्वर उम्र 14 वर्ष के साथ सो रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात एक मोबाइल से फोन आने के बाद वह परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया।

सुबह उसका शव गांव से सटे आम के पेड़ पर लटकते मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना विशुनपुरा पुलिस को दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी कार्रवाई में जुट गई। 

परिजनों ने मौके की स्थिति और परिस्थिति के आधार पर युवक की हत्या कर शव को सरेह में पेड़ पर टांगने की आशंका व्यक्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें