फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, अपहरण के आरोप में जा चुका था जेल

Mon, 23 Aug 2021 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 निजामुद्दीन छत पर गए तो अपने पुत्र की रस्सी के सहारे टीन शेड के पाइप में लटका देखकर चिल्लाए तब तक मोहल्ले वाले भी इकठ्ठा हो गए। जब तक लोगों ने उसे उतार कर कुछ करने के लिए सोच रहे थे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवक की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच में रमा रोड वार्ड नं तीन निवासी एक उन्नीस वर्षीय युवक अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उक्त युवक समसेआलम उर्फ साहब पुत्र निजामुद्दीन सोमवार सुबह नमाज पढ़कर घर आया और ऊपर के टीनशैड से बने कमरे में सोने चला गया। बारिश के दौरान घर में बौछार आ रहा था जिसे देखने निजामुद्दीन छत पर गए तो अपने पुत्र की रस्सी के सहारे टीन शेड के पाइप में लटका देखकर चिल्लाए तब तक मोहल्ले वाले भी इकठ्ठा हो गए। जब तक लोगों ने उसे उतार कर कुछ करने के लिए सोच रहे थे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवक की मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक मोहल्ले के एक किशोरी के अपहरण के आरोप में 17 अप्रैल 2019 जेल गया था और न्यायालय से जमानत पर इस समय चल रहा था। इधर कई माह से बहुत ही गुमसुम रहता था, किसी से कोई बातचीत नहीं कर रहा था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा चौथे नंबर पर था।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकदमे में सुलह समझौते का प्रयास चल रहा था लेकिन आज यह घटना ही घट गई। थानाध्यक्ष सूर्य भान सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें