फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पंजाब की कंपनी के साथ व्यापार करने के झांसे में फंसकर गंवा दिए 18 लाख, केस दर्ज

Fri, 17 Dec 2021 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

25 लाख रुपये कंपनी ने लिए थे, सात लाख ही लौटाए, गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज किया, एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के तिलकनगर निवासी गणेश कुमार जायसवाल से व्यापार के नाम पर पंजाब की फर्म द्वारा जालसाजी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंजाब की फर्म ने उत्तर प्रदेश में व्यापार करने का लालच देकर 25 लाख रुपये हड़प लिए गए और बाद में कई बार में सात लाख रुपये वापस किए गए लेकिन बाकी की रकम नहीं लौटाई गई है।

विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर गोरखनाथ पुलिस ने पटियारा की काया ब्लेडर्स एंड डिस्टीलरी के मैनेजर ईशु भुटानी, सीएमडी करुन कौरा और सचिन लुम्बा के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गणेश कुमार ने दिए तहरीर में लिखा है कि 10 जुलाई 2020 को एक शख्स ने फोन पर संपर्क किया था। फोन करने वाले ने अपना नाम ईशु भटानी बताया और  खुद को पंजाब के काया ब्लेडर्स एंड डिटीलरी का मैनेजर बताया था। उसने बताया कि कंपनी हर प्रदेश में फ्रेंचाइजी देकर व्यापार को बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश में आपको चुना गया।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

कई चेक हुए बाउंस

उसकी बातों में आकर मैंने उसे बुला लिया और उसने बताया कि तीस लाख रुपये जमा राशि के रूप में देना होगा और 20 लाख रुपये जमा होंगे तब माल आएगा। जमा राशि पर ब्याज भी मिलेगा। उसकी बातों में आकर मैं पंजाब के पटियाला में गया जहां उसने एक कंपनी भी दिखाया और कागजता दिखाए।

विश्वास में आकर में मैंने दो बार में सितंबर 2020 में कुल 25 लाख रुपये अदा कर दिए। बाद में कुछ नहीं होने पर मैंने कंपनी से संपर्क किया और बताए गए शर्त का उल्लंघन बताते हुए रुपये को वापस मांगा। इसके बाद कंपनी की ओर से कई तारीख दिए गए। जब मैं पंजाब गया और बात हुई तो कंपनी की ओर से दोनों सीएमडी बोले कि आपना रुपया चेक और आरटीजीएस के माध्यम से लौटा दिया जाएगा।

कई चेक उन्होंने दिया और सात लाख रुपये कई बार में मेरे खाते में भेज दिया। चेक लगाने पर बाउंस हो गया। कंपनी से दोबारा संपर्क करने पर जानमाल की धमकी देने लगे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें