फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपए के साथ भारतीय नागरिक नेपाल में हुआ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sat, 12 Dec 2020 03:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

नेपाल में विराटनगर पुलिस ने जांच के दौरान दिल्ली निवासी एक भारतीय नागरिक के पास पांच सौ और दो हजार के दो लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि नेपाल में पांच सौ और दो हजार के भारतीय मुद्रा के चलन पर रोक है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात नेपाल विराटनगर पुलिस मेट्रोपोलिटन सिटी 17 के पास इस्लामपुर में जांच कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक भारतीय नागरिक की जांच में पुलिस ने करीब दो लाख भारतीय मुद्रा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक मान बहादुर राय ने बताया कि महेश चंद्र निवासी पश्चिमी दिल्ली के पास पांच सौ और दो हजार के दो लाख भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। रकम के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें