फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बस से धक्का देकर भागा पति, आठ महीने पहले किया था प्रेम विवाह

Sat, 10 Oct 2020 07:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • आठ महीने पहले कोलकाता की युवती ने महराजगंज के युवक से किया था प्रेम विवाह
  • युवती दिल्ली में पढ़ाई करती थी तो युवक होटल में करता था नौकरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को बस से धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहां के पास की है। यहां दिल्ली में पढ़ाई के दौरान कोलकाता की युवती से प्रेम विवाह करने वाला महराजगंज का युवक उसे बस से धक्का देकर फरार हो गया। शनिवार को थाने पहुंचकर युवती ने आपबीती बताई।
 
जानकारी के मुताबिक, युवती ने अपना नाम फिजा शेख बताया है। उसने पुलिस को बताया कि दिल्ली में रहकर पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात महराजगंज जिले के सिसवा निवासी राहुल सिंह से हुई थी। राहुल होटल में काम करता है। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। आठ महीने पहले राहुल ने उससे शादी कर ली।
विज्ञापन


गुरुवार को राहुल ने युवती को गांव ले जाने की बात कहते हुए दिल्ली से गोरखपुर आने वाली बस में बैठाया। आरोप है कि बस के रामनगर कड़जहां के पास पहुंचते ही राहुल ने बस से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और खुद बस में बैठकर निकल गया।
विज्ञापन


फिजा फोरलेन के किनारे बैठ कर रो रही थी। स्थानीय महिलाओं ने उसको देखा और अपने साथ ले आईं। पुलिस कानूनी मदद की कोशिश कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें