फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़कर लौटी छात्रा की घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता-बाबा पर लग रहा है ये आरोप

Sat, 10 Oct 2020 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता और बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मामला कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा का है। यहां शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे एक घर में 17 वर्षीया किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

विशुनपुरा गांव निवासी अनिल का पत्नी से काफी पहले संबंध विच्छेद हो गया था। पत्नी तभी से अपनी बेटी को लेकर मायके में रहती थी। अनिल ने दूसरी शादी कर ली। ननिहाल में रह रही बेटी का पिता के घर आना जाना बना हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को किशोरी पिता के पास आ गई थी। शनिवार को सुबह वह शिवपुर में कोचिंग पढ़ने आई थी। दोपहर करीब 12 बजे किशोरी के बाबा ने ननिहाल पक्ष को किशोरी की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। ननिहाल के लोग घर पहुंचे तो वहां किशोरी का शव दरवाजे पर रखा हुआ था।

ननिहाल पक्ष का कहना है कि किशोरी के गले पर निशान है। ऐसा लगता है कि गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वहीं किशोरी के पिता व बाबा का कहना है कि किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


कुबेरस्थान एसओ महेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। मौत के कारणों की छानबीन हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें