फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: इस वजह से शौहर ने रची थी रेहाना की हत्या की साजिश, ऐसे दिया था घटना को अंजाम

Fri, 30 Jul 2021 06:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

सीओ सदर ने जटहां बाजार थाने में किया घटना का खुलासा, पति और उसके साले ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम।
विज्ञापन
पीड़ित महिला की हालत में हो रहा सुधार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में हत्या की नीयत से गला रेतकर पखनहां गांव के सुगौली चौराहे पर फेंकी गई 25 वर्षीय नवविवाहिता की हालत में अब कुछ सुधार हो रहा है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पति सहित उसके एक साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ सदर की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया है। नवविवाहित के गले को चाकू से रेता गया था। इस घटना में मुख्य आरोपी के साथ उसकी पहली पत्नी के भाई ने भी सहयोग किया था।

विज्ञापन


जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पखनहां गांव के सुगौली चौराहे पर बुधवार की सुबह 25 वर्षीया नवविवाहिता गंभीर हालत में मिली थी। सूचना मिलते ही एसओ मौके पर पहुंचे थे और उसे अस्पताल में भर्ती कराए थे, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है।

सीओ सदर संदीप वर्मा ने जटहां बाजार थाने में इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रेहाना का पति सद्दाम निवासी वार्ड नंबर-11 खड्डा करीब आठ वर्ष पूर्व ही पहली शादी कर चुका था। उसके दो बच्चे भी हैं। करीब दो वर्ष पूर्व खड्डा में एक शादी के दौरान रेहाना और सद्दाम की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और दोनों साथ रहने लगे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पिछले छह माह तक रेहाना और सद्दाम दोनों एक साथ बाहर ही रहे थे। करीब 25 दिन पूर्व सद्दाम और रेहाना ने निकाह किया था। सद्दाम रेहाना को लेकर अपने घर भी गया, लेकिन पहली पत्नी जरीना और अन्य लोगों ने रेहाना का विरोध किया। जब पहली और दूसरी पत्नी की तरफ से इस मामले में दबाव बढ़ने लगा तो वह असमंजस की स्थिति में आने लगा और रेहाना को रास्ते से हटाने की सोच लिया।
 
सीओ ने बताया कि सद्दाम ने अपनी पहली पत्नी के भाई अजीज निवासी मुंडेरा थाना हनुमानगंज को साथ लिया और मंगलवार की देर रात को रेहाना को बाइक पर बैठाकर जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पखनहा गांव के सुगौली चौराहे पर लाया। वहां नहर पर सुनसान जगह देखकर चाकू से रेहाना का गला रेत दिया और उसे मरा समझकर चौराहे के पास फेंककर चला गया।

सीओ ने बताया कि एसओ नंदा प्रसाद की अगुवाई में एसआई रणवीर सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, प्रेम नारायण, राकेश कुमार ने शुक्रवार की सुबह कटाई भरपुरवा के पास बिहार से बाइक से आ रहे दोनों आरोपियों सद्दाम सिद्दीकी और उसके साले अजीज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध रेहाना के बयान और चौकीदार की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें