फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: मोबाइल में गंदी तस्वीरें दिखा पति करता था अप्राकृतिक दुष्कर्म, पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

Mon, 23 Aug 2021 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

। पिता ने ससुराल वालों को दहेज में डेढ़ लाख रुपये नकद व 75 हजार की मोटरसाइकिल, 50 हजार रुपये की सोने की चेन व अंगूठी दिए। जब ससुराल पहुंची तो परिवार के लोग पिता व भाई से दो लाख और नकद मांगने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पहुंची एक विवाहिता ने कार्यालय प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति नशेबाज है।

विज्ञापन


मोबाइल में गंदी तस्वीरें दिखा कर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके वालों को सूचना दी। इस पर सुसराल वालों ने घर से निकाल दिया है।

खोराबार थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी छह जुलाई को बेलीपार में हुई थी। शादी के दूसरे दिन विदा होकर अपने ससुराल गई। पिता ने ससुराल वालों को दहेज में डेढ़ लाख रुपये नकद व 75 हजार की मोटरसाइकिल, 50 हजार रुपये की सोने की चेन व अंगूठी दिए। जब ससुराल पहुंची तो परिवार के लोग पिता व भाई से दो लाख और नकद मांगने लगे।
विज्ञापन


इसके दबाव बनाया गया। जब मना किया तो प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता ने कैंप कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि पति को नशा करने से मना किया तो मारपीट करने लगा।

हद तब हो गई जब उसने अप्राकृतिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने न्याय की गुहार की है। अब कार्यालय प्रभारी ने प्रार्थना पत्र को एसएसपी के पास भेजा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें