फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में भी हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली तैयार करने में जुटी पुलिस, इन दो बादमाशों पर रहेगी खास नजर

Fri, 03 Jul 2020 07:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • डीआईजी सख्त, रेंज के सभी एसपी को पत्र भेजकर दिया आदेश
  • एक लाख के इनामी राघवेंद्र यादव और राकेश यादव की तलाश
  • बदमाश को पकड़ने के दौरान एसओजी भी रहेगी साथ

 
विज्ञापन
कमिश्नर जयंत नार्लिकर के साथ डीआईजी राजेश डी मोदक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रेंज के सभी जिलों में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार कर कार्रवाई का आदेश डीआईजी राजेश डी मोदक ने दिया है। डीआईजी ने साफ कहा कि सभी एसपी सूची की समीक्षा कर सक्रिय हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की सूची की समीक्षा कर लें और सभी पर पुलिस की कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कानपुर जैसी घटना सामने ना आने पाए।

विज्ञापन


इसके साथ ही जिले के दो बड़े हिस्ट्रीशीटर एक लाख के इनामी राघवेंद्र यादव और राकेश यादव की तलाश कर दबोचने का भी आदेश डीआईजी ने दिया है। यह दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर में हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश डालने के दौरान ही पुलिस टीम पर हमला हुआ और फिर सीओ सहित आठ पुलिस वाले शहीद हो गए। घटना कानपुर में भले हुई है लेकिन पूरे प्रदेश में इस घटना से हड़कंप मचा है। पुलिस अफसरों अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- जब हिस्ट्रीशीटर के घर घिर गई थी गोरखपुर पुलिस, वर्तमान एडीजी कानपुर ने ऐसे लिया था बदला
 

विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से पकड़े जाए बदमाश

साथ ही पुलिस वालों को हिदायत दी गई है कि वह जल्दबाजी में कोई काम ना करें बल्कि पूरी तैयारी के साथ बदमाशों को दबोचने के लिए जाएं। डीआईजी ने आदेश दिया है कि बदमाश को योजनाबद्ध तरीके से पकड़ने के दौरान आगे की पंक्ति में एसओजी होगी।

इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर: घर के सबसे छोटे बेटे को लगी गोली तो फफक कर रो पड़ा पूरा परिवार, बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'

एसओजी के ट्रेंड पुलिस वाले ही कमान संभालेंगे ताकि किसी भी अपरिहार्य स्थिति से वहीं पर निपटा जा सके। डीआईजी राजेश डी मोदक ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की कुंडली नए सिरे से तैयार कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। कई इनामी बड़े हैं जो फरार हैं, उनकी भी समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो इनाम भी बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में सभी एसपी को पत्र भेजकर निर्देशित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें