फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को जिंदा जलाया: प्रेमिका के घर में युवक की हत्या मामले में आया नया मोड़, मरने से पहले इस शख्स का लिया था नाम

Sat, 10 Apr 2021 08:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • मंदिर में की थी शादी, घरवालों ने पुलिस को शादी के फोटो दिए
  • शाहपुर इलाके में हुई थी घटना, पुलिस ने तहरीर पर दर्ज किया है केस


 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के शाहपुर इलाके के बिछिया अकोलवा कॉलोनी में प्रेमिका के घर में जलकर मरे जयसिंह यादव के मामले में पुलिस ने युवती, उसकी मां समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में युवक के पिता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन


खबर है कि मरने से पहले युवक ने भी दिए बयान में युवती की बहनों पर केरोसिन डालकर हत्या करने का आरोप लगाया था। उसके इस बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा को सुरक्षित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के करीमनगर निवासी जय सिंह यादव का अकोलवा कॉलोनी की एक लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों ने कुछ समय मंदिर में शादी भी रचा ली थी मगर लड़की के घरवाले उसे विदा नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच युवती को पता चला कि उसके घरवाले कहीं पर जाने वाले है। इस पर उसने जयसिंह यादव को घर पर बुला लिया। इसी दौरान घरवाले भी आ गए और पिटाई करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर ही वह बुरी तरह से जल गया था और उसकी मौत हो गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्द्धजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर विसरा सुरक्षित कर लिया है। वहीं पुलिस ने चारों नामजद आरोपित को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें