फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई: चार अपराधियों पर लगा गैंगस्टर, जब्त होगी संपत्ति

Thu, 10 Feb 2022 01:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीएम विजय किरन आनंद का कहना है कि गैंग के चार लोगों पर गैंगस्टर लगाया गया है। इनकी संपत्ति भी जब्त कराई जाएगी। किसी भी असामाजिक तत्व को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम विजय किरन आनंद ने जिले के चार अपराधियों पर गैंगस्टर लगाने के साथ ही उनकी संपत्ति भी जब्त करने का निर्देश दिया है। गैंग के सरगना चिलुआताल निवासी अरविंद कुमार उर्फ विक्की और सदस्यों मानबेला के मनोज, बड़गो के सूरज मौर्या और झुंगिया के संदीप चौहान पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, चारों जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


डीएम ने मंगलवार की देर रात जारी आदेश में कहा कि सभी अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने तहसील प्रशासन को आदेश दिया है कि इन सभी की संपत्तियां जल्द से जल्द जब्त कर कार्यालय को सूचित करें। इन बदमाशों पर लगे ज्यादातर मामलों में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है।

डीएम विजय किरन आनंद का कहना है कि गैंग के चार लोगों पर गैंगस्टर लगाया गया है। इनकी संपत्ति भी जब्त कराई जाएगी। किसी भी असामाजिक तत्व को छोड़ा नहीं जाएगा। फिलहाल ये सभी चारों जेल में बंद हैं। चुनाव के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। असामाजिक तत्वों, अपराधियों को निरूद्ध और जिला बदर करने समेत उनपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

सीमाओं पर भी तेज हुई निगरानी

गोरखपुर में चुनाव के मद्देनजर जिले के साथ ही सभी नौ विधानसभा की सीमाओं पर भी निगरानी तेज कर दी गई है। सभी संदिग्ध लोगों, वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है। यहीं नही सभी उड़न दस्तों की टीमों (एफएसटी) की भी कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। इसके लिए सभी टीमों के वाहनों में जीपीएस लगाया गया है।

ये टीमें कब, कहां, कितने देर रह रही हैं, इन सब की जानकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एडीएम प्रशासन के पास रह रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के साथ तकनीक का भी पूरा सहारा लिया जा रहा है, ताकि चुनाव में पल- पल की जानकारी मिलती रही।

जीपीएस के जरिए अधिकारी अपनी सुविधानुसार यह पता कर लेंगे कि कौन सी टीम किस जगह पर भ्रमण पर है। उसकी रिपोर्टिंग किन क्षेत्रों की है और वाहन में लगे जीपीएस क्या स्टेटस बता रहे हैं। एफएसटी की तीन टीम हर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें