फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ऑटो में सिगरेट पी रहा था बैंककर्मी, महिला ने किया विरोध तो मुंह पर मारे मुक्के, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 09 Feb 2022 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

महिला ने आरोपी के मुंह से सिगरेट निकाली और बाहर फेंक दी। इससे क्रोधित होकर उसके चेहरे पर दो बार मुक्का मारा। मारपीट में महिला की नाक से खून बहने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटो में धूम्रपान करने पर आपत्ति जताने पर एक महिला से कथित तौर पर मारपीट का मामला गुरुग्राम में सामने आया है। महिला का कहना है कि वह घर लौट रही थी तभी ऑटो में बैठे एक निजी बैंक के कर्मचारी ने धूम्रपान करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में महिला ने पुलिस में शिकायत की। 

विज्ञापन


फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने कहा कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रहने वाले आरोपी वासु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पीड़िता दिल्ली के वजीराबाद की रहने वाली है और अस्पताल में भर्ती है।

ऑटो से घर लौट रही थी महिला
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक घटना सोमवार शाम उस वक्त हुई जब वह एक साझा ऑटो से घर लौट रही थी। जब ऑटो ग्रीनवुड सिटी, सेक्टर 46 के पास पहुंची, तो दो लोग ऑटो में सवार हुए। इस दौरान उनमें से एक आदमी धूम्रपान कर रहा था। जोकि ऑटो के अंदर बैठकर भी ऐसा करता रहा। जब मैंने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह नाराज हो गया। 

 
विज्ञापन

सिगरेट फेंकने से आग-बबूला हुआ बैंककर्मी
इसके बाद महिला ने आरोपी के मुंह से सिगरेट निकाली और बाहर फेंक दी। इससे क्रोधित होकर उसके चेहरे पर दो बार मुक्का मारा। मारपीट में महिला की नाक से खून बहने लगा। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही आरोपी ने उसे अपशब्द भी कहे। सूचना पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें