फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सामूहिक कुकर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, पांचवां हुआ फरार

Sat, 25 Sep 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 चौरीचौरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शराब पिलाकर दोस्त के साथ ही सामूहिक कुकर्म करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच युवकों ने अपने ही दोस्त को शराब के नशे में धुत करके उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को वीडियो के वायरल होने पर पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौरीचौरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पांचवें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी है। घटना बीते छह जुलाई की है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ही निवासी है। फरार अभियुक्त को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें