देवरिया जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार (नौ नवंबर) की है। युवक से बात करते समय युवक को भगाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना से पूर्व किशोरी के साथ मौजूद युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का ननिहाल कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में है। दो दिन पूर्व वह अपने नाना के घर आया था। यहां पड़ोस की एक किशोरी घरवालों से बाजार से कपड़ा खरीदने की बात कह कर निकली। नाना के घर आया युवक उसे बाइक से नदावर घाट दिखाने के बहाने ले गया। रास्ते में रुककर दोनों बात करने लगे।
इसी बीच मझौलीराज नगर पंचायत क्षेत्र के चार युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने वहां पहले से मौजूद युवक को भगाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद युवक पहुंचा और किशोरी को घर ले गया। पहले तो डर के मारे युवती ने घरवालों को कुछ नहीं बताया।